गाजर तो आपने खाई होगी लेकिन क्या आप गाजर में मौजूद पोष्टिक तत्व के बारे में जानते हैं। गाजर बाजार में मिलने वाली एक ऐसी सब्जी है, जिसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में है। इसका उपयोग हम सब्जी के साथ, सलाद में, जूस में, अचार बनाने में, केक बनाने में, और हम सबकी पहली पसंद गाजर का हलवा बनाने में करते हैं। गाजर में विभिन्न तरह के विटामिन माजूद रहते हैं जैसे कि विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और आयरन जैसे बहुत जरूरी पोषक तत्व से समृद्ध होती है।
गाजर खाने के बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में नीचे विस्तार से वर्णन किया गया है
गाजर खाने से क्या लाभ होता है, आप ये सोच रहे है तो हम आपको बताना चाहते है। कि गाजर खाने से हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, और बहुत सी शारीरिक बीमारियों से भी हमारे शरीर का बचाव होता है। जिस कारण हम बीमार कम पड़ते हैं।
1. आंखों के दुरुस्त रखता है गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन नाम का एक ऑर्गेनिक पिगमेंट होता है, जो गाजर में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।बढ़ती उम्र के कारण होने वाली आंखों की समस्या से आराम दिलवाने में बीटा-कैरोटीन बहुत ही लाभदायक होता है। गाजर में अन्य खनिज भी होते हैं जैसे विटामिन-सी जो गाजर में प्रचुर मात्रा में होता है बढ़ती उम्र के कारण अक्सर मैक्यूलर डीजेनरेशन नेत्र रोग हो जाता है, जो अंधापन का कारण बन सकता है गाजर के सेवन से आराम दिलाने में मददगार हो सकता है
एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजर में मौजूद कैरोटीन नामक तत्व जिन लोगो को रात में कम दिखने की समस्या होती है उससे निपटने में मददगार साबित है। जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उनको अपने आहार में गाजर का सेवन सलाद के रूप में जरूर करना चाहिए।
स्वास्थ मुँह के लिए गाजर के लाभ
अगर बात जब मुंह को स्वस्थ बनाए रखने की हो, तो गाजर का उपयोग अति उत्तम है और गाजर में मौजूद विटामिन-ए मुँह को स्वस्थ रखने में कारगर हो सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में यह बताया गया था कि विटामिन-ए पेरियोडोंटल हेल्थ (मसूड़ों से जुड़ा स्वास्थ) को बनाए रखने में मदद कर सकता है। वैसे, इसकी कार्यप्रणाली पर अभी और घयनशोध की जरूरत है।
गाजर करे पाचन शक्ति बेहतर
गाजर में फाइबर अच्छी मात्रा में माजूद है। फाइबर हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है। इससे मल त्यागने में मदद मिल सकती है। वहीं, गाजर का सेवन से पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद करती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पचता है। इसलिये भोजन के साथ सलाद के रूप में गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए।
हड्डियों की समस्या में गाजर के लाभ
हड्डियां हमारे शरीर की आधारस्तम्भ है हड्डियों का स्वास्थ पूरी तरह से व्यक्ति की दिनचर्या पर निर्भर करता है। जापान में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि जिन महिलाओं ने अपने आहार में पीली और हरी सब्जियां जैसे गाजर और पालक को शामिल किया है।, उनकी मिनरल बोन डेंसिटी (हड्डियों में कैल्शियम और दूसरे मिनरल की मात्रा) अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक पाई गयी है। इस शोध के आधार पर यह कहा जा सकता है कि रोजाना गाजर का सेवन हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में लाभदायक सिद्ध हुआ है।
बालों की समस्या में उपयोगी
गाजर जितना खाने में स्वादिष्ट होता है। उतना ही बालों के लिये गुणकारी है।गाजर में बहुत से खनिज मौजूद होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में लिए जरूरी होते हैं। गाजर में प्रोटीन, आयरन और विटामिन-सी शामिल हैं। ये सभी बालों को सेहतमंद बनाए रखते हैं और बालो को बढ़ने में भी मदद करता हैं।प्रति दिन सलाद के रूप में गाजर का सेवन या एक कप गाजर का जूस रोज पीना चाहिए।
गर्भावस्था में गाजर खाने के लाभ
गर्भावस्था के समय गाजर का सेवन करने से बहुत सी समस्या को दूर किया जा सकता है। गाजर में फोलेट नामक एक विटामिन मौजूद है, जो खासकर गर्भ में पल रहे बच्चे और मां के लिए लाभकारी होता है। गर्भावस्था के समय फोलेट लेने से बच्चे में ‘न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट’ की आशंका कम होती है। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट एक चिकित्सीय स्थिति है, इस बीमारी में बच्चे की रीढ़ और मस्तिष्क का विकास ठीक से नहीं हो पाता है।अपने और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भवती स्त्रियां गाजर का सेवन कर सकती हैं।
गाजर इम्यून सिस्टम को बनाए बेहतर
गाजर में माजूद बीटा-कैरोटीन इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी माना जाता है गाजर का जूस बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इस कारण हर रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से इम्यून सिस्टम को बेहतर होता है। गाजर में फाइटोकेमिकल जैसे कैरोटीनॉयड और पॉलीसैटेलेन प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो गाजर की इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एक्टिविटी का एक महत्वपूर्ण कारण हैं।
उच्च रक्तचाप में गाजर के लाभ
गाजर का सेवन उच्च रक्तचाप हृदय रोग से बचाव का अहम भूमिका निभता है। अगर आपको हृदय रोग से बचना है, तो रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।गाजर नाइट्रेट (एक तरह का केमिकल कंपाउंड) का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये नाइट्रेट रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे उच्च रक्तचाप नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। गाजर पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है और पोटेशियम को भी उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए लाभकारी बताया गया है।
जरूरी निर्देश:-
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नेरमेडिसिन डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
0 Comments