छाछ पीना फायदेमंद है
क्या छाछ पीना फायदेमंद है ?
इसका उत्तर नीचे है।
दुध दही और मख़न खाने के फायदे तो आप जानते होंगे लेकिन क्या आप छाछ या मठा पीने के फायदे जानते हो अगर आपका जवाब नही मे है तो परेशान न हो आज हम आपको छाछ पीने के फायदे के बारे में बताएंगे गर्मियों में गाय के दूध का दही और छाछ पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। देर न करते हुए आओ जानते हैं छाछ पीने के 10 फायदे।
1. छाछ में लैक्टोज होता है जो शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिसको पीने से आप तुरंत ऊर्जावान हो जाते हैं।
2. जो लोग नींद न आने से परेशान रहते है उनको दही व छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. छाछ पीने से पेट की गर्मी हट जाती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है और सुचारु रूप से कार्य करता है।
4. बटर मिल्क यानी छाछ में विटामिन ए, सी, बी, के और ई उचित मात्रा में होते हैं, जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करता है।
5. छाछ में लोहा, जस्ता, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्त्व होते है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल माना जाता है। जो शारीरिक विकास में मददगार होते हैं
6. अगर आप गर्मी में छाछ पीते है तो आपको लू नहीं लगती।
7. अगर आपको खाना न पचने की शिकायत रहती है,तो रोजाना छाछ में भुने जीरे का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक का चूर्ण समान मात्रा में मिलाकर धीरे-धीरे पीना से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी
8. यदि आप शरीर में ज्यादा फैट से परेशान हैं तो रोज एक गिलास मट्ठा पीना न भूलें। यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है। आपको डाइट को परफेक्ट रखता है।
9. कब्ज से परेशान हो तो अजवाइन मिलाकर छाछ पीएं। 1 हफ्ते में आप अच्छा महसूस करेंगे।
10. पेट साफ के लिए गर्मियों में पुदीना और धनिया मिलाकर छाछ लस्सी बनाकर पीने से पेट साफ रहता है।
तो बिना देर किए छाछ पीना शुरू कर दें।
अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज शेयर करे।
0 Comments